सेक्स और नींद का अपना महत्व हैं। एक तरफ जहा नींद आपको आराम दिलाता हैं। वही दूसरी तरफ सेक्स आपको रिफ्रेश करता हैं। नींद से आपका फ़ायदा होता हैं और सेक्स से आपके और आपके पार्टनर का फ़ायदा होता हैं।
लेकिन अगर आप चमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो नींद आपकी त्वचाः के लिए बहुत ज़रूरी हैं। आईये देखते हैं कुछ फायदे :
१. कम नींद के कारण उम्र के लक्षण दिखने लगते हैं :
गहरी नींद के दौरान, ग्रोथ हॉर्मोन के बढ़ाव के कारण क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत होती हैं। नींद के गहरे चरणों के बिना, यह नहीं हो पायेगा। इसके कारण बढ़ती उम्र के लक्षण अधिक दिखने लगते हैं।
२. डार्क सर्कल्स का बढ़ना :
यह तो आपने कई बार सुना ही होगा कि डार्क सर्कल्स नींद की कमी के वजह से आते हैं। अगर आप ठीक से न सोये आपके शरीर को अधिक थकान महसूस हो सकती हैं जिसके कारण आँखों के चारो ओर काले घेरे आ सकते हैं। कभी कबार यह शरीर में आयरन की कमी के वजह से भी हो सकती हैं।
३. पिम्पल्स और मुहासे :
उपयुक्त नींद न मिलने के कारण हमारी त्वचा पर बुरा असर पढता हैं। एक्ने और पिम्पल्स आने लगते हैं। त्वचा ज़्यादा सेंसिटिव होने लगती हैं। इस तरह नींद से आपकी त्वचा डायरेक्ट जुडी हुई हैं।
इस तरह सेक्स तो आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण हिस्सा निभाता ही हैं, लेकिन नींद भी उतना ही महत्वपूर्ण हैं। और अगर आपको एक चमकती त्वचा चाहिए तो रात की अच्छी नींद आपको चाहिए ही।