5:00 PM on Fri, 26 March
Hindi
आज का जमाना सोशल मीडिया का है ऐसे में हर कोई सोशल मीडिया पर अपना टैलेंट दिखाकर वायरल होना चाहता है। कई बार आपने देखा होगा कि कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो पोस्ट करके पॉपुलर हो गए है। उन्हें देखकर आपके मन में भी यह तमन्ना उत्पन्न होती होगी कि आखिर ये कैसे होता है ? क्या हम भी डांस कर सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो सकते हैं।
तो आपकी ये ख्वाहिश पूरी हो सकती है बशर्ते जरूरत है एक सही टेक्निक के जानने की। हमारे नेटवर्क पर मौजूद इनाक्षी आपको इस वर्कशॉप में बताएंगी कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किन बातों का ध्यान रखना होता है
इनाक्षी कोतवाल एक बेहतरीन टैलेंटेड महिला हैं, प्रतिभाओं की धनी इनाक्षी आज के समय में एक जानी मानी व अनुभवी डांस ट्रेनर में से एक हैं। मीडिया उद्योग से अपने करियर की शुरूआत करने वाली इनाक्षी ने 9XM और रेडियो सिटी के साथ सेलिब्रिटी मैनेजर और निर्माता के रूप में काम किया और देखते ही देखते वो आज भारत की प्रमुख बेली डांसर्स में से एक बन गई। वह विशेष रूप से अपनी तुर्की और मिस्र शैली की बेली डांसिंग के लिए जानी जाती है।
इनाक्षी ने कथक में गुरु नारायण प्रसाद और पद्म श्री प्राप्तकर्ता सुश्री सीताराम देवी की बेटी सुश्री जयंतीमलजी के संरक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। यह चंडीगढ़ के प्रचेत कला केंद्र से कथक में विशारद से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की है। इस समय वो सुश्री वर्षा बराड और सुश्री सोनल चोकसी से भरतनाट्यम सीख रही हैं।
डांस के प्रति उनका लगाव कुछ ऐसा है कि उन्होंने 2014 में व्हाइट पीकॉक डांस स्टूडियो, जो कि मुंबई में है उसकी स्थापना की। इस डांस स्कूल में विभिन्न नृत्य रूपों जैसे कि बेली डांस, बॉलीवुड और विभिन्न भारतीय लोक नृत्यों को सिखाया जाता है। खास बात तो ये है कि इनाक्षी ने भारत और विदेशों में हजारों लोगों को डांस सीखाया है व अपने डांस से प्रभावित भी किया है।
अपने अनुभव के कारण, उन्हें कई प्रतियोगिताओं जैसे कि मूड इंडिगो (आईआईटी मुंबई), पीएएफ और अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी खूब सराहना मिली है। सात वर्षों के अनुभव के साथ आज वो भारत की जानी मानी बेली डांसर बन गई है।